कश्यप सन्देश

10 February 2026

ट्रेंडिंग

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने माझी–केवट समाज के सामूहिक विवाह में 121 जोड़ों को सुखमय जीवन का दिया आशीर्वाद

ब्यूरो पिंटू केवट कश्यप सन्देश।सीहोर

मध्यप्रदेश खरगोन। माझी–केवट–कहार समाज द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता पर समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए 121 नवविवाहित जोड़ों को सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया।
केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में समाज को शिक्षित, सुदृढ़ और संगठित बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और जागरूकता ही प्रगति का सबसे मजबूत आधार है।
समाज सुधार को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
इस अवसर पर समाज सुधार से जुड़े कई अहम निर्णय भी लिए गए। इनमें प्रमुख रूप से—
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध
सामाजिक कुप्रथाओं पर रोकमृत्युभोज पर पूर्ण प्रतिबंध लायन/दहेज जैसी प्रथाओं का बहिष्कार
“हम दो और हमारे पाँच” की पारिवारिक परंपरा को सहेजने का संकल्प कुटुंब परंपराओं व पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाए रखने का निर्णय काका–भतीजे, मौसी–भांजे जैसे रिश्तों को सहेजने का आह्वाननशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्पपैरावनी प्रथा में बदलाव कर लिफाफे में स्वेच्छा से राशि भेंट करने की नई परंपरा
प्री-वेडिंग शूट पर पूर्ण प्रतिबंध बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प स्वास्थ्य शिविर और मत्स्य कार्ड की विशेष व्यवस्था सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवा के तहत मोतियाबिंद जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिससे सैकड़ों लोगों को लाभ मिला। वहीं, मत्स्य विभाग की टीम द्वारा मत्स्य कार्ड बनाने की विशेष व्यवस्था भी की गई, ताकि समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
ऐतिहासिक रहा आयोजन
आयोजन में लगभग 60 से 70 हजार समाजजन की उपस्थिति दर्ज की गई, जो इस कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता को दर्शाती है। बड़ी संख्या में जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ और अनेक परिवारों ने परिचय सम्मेलन का लाभ उठाया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, समरसता और जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top