
लखनऊ, 16 मई 2026: हज़रतगंज स्थित दारुल सफा विधायक निवास के सहकार भारती कार्यालय (100 बी) में आज मत्स्य सहकारी प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी 9 और 10 जुलाई को होने वाली सहकार भारती मत्स्य प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
राष्ट्रीय बैठक को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों के आवागमन, भोजन व्यवस्था और बैठक स्थल जैसे मुख्य विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए प्रकोष्ठ के विभिन्न पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
इस अवसर पर श्री कैलाश नाथ निषाद (प्रदेश मंत्री व राष्ट्रीय प्रभारी – उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार मत्स्य सहकारी प्रकोष्ठ) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ही प्रदेश संयोजक अभिनव कश्यप, सहसंयोजक हरबंस सिंह, शिवम कश्यप, राजू कश्यप, किशोरी प्रसाद रैकवार और प्रदेश व जिलों के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान ‘प्राथमिक मत्स्य जीवी सहकारी समितियों’ की विभिन्न समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। समितियों के पट्टा और लगान संबंधी दिक्कतों को लेकर शासन को एक ज्ञापन सौंपने का निर्णय भी लिया गया।


