कश्यप सन्देश

26 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

राष्ट्रीय निषाद संघ (naf) रायबरेली कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

रायबरेली राष्ट्रीय निषाद संघ शाखा जिला रायबरेली के कार्यकारणी की बैठक आज दिनांक 25/08/2024 को दिनेश गौड की मत्स्य बीज हेचरी पर सम्पन्न हुई बैठक में भगवान दिन जी ने कहा कि समाज को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है तथा सामाजिक जन समस्याओं को लेकर उन्होंने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की और कहा कि पूरे जिले भर के समाज के लोगों से हस्ताक्षर कराकर मत्स्य पालन हेतु बावली तालाब को नि :शुल्क पट्टा करने की शासन प्रशासन से मांग उठाई बैठक में जिला अध्यक्ष सोहनलाल निषाद व उपाध्यक्ष श्री केदार निषाद श्री दिनेश कुमार श्री राजेंद्र कुमार श्री हरिश्चंद्र कश्यप तथा महासचिव चेतन कश्यप वह जिला सचिव श्री कामता प्रसाद गौड़ श्री सूर्या कश्यप श्री छोटेलाल कश्यप श्री राम नरेश गौड़ व कोषाध्यक्ष श्री नंदकिशोर कश्यप व संगठन के अन्य सदस्य गण मौजूद रहे-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top