कश्यप सन्देश

23 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

महा आरती कर समाज सेवी सेठ मुरारीलाल अग्रवाल ने लिया माता रानी का आशीर्वाद

कानपुर कश्यप सन्देश कानपुर दक्षिण क्षेत्र स्थित के साइट नंबर किदवई नगर श्री रामेश्वर धाम सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शारदीय दुर्गा पूजा का आयोजन व विशाल खाटू नरेश श्याम बाबा के भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति सेठ मुरारी लाल अग्रवाल का समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया पूजा पंडाल बंगाल की तर्ज पर सजा हुआ था सर्वप्रथम सेट मुरारी लाल अग्रवाल ने माता रानी की मां आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात खाटू श्याम बाबा के दर्शन कियेऔर उपस्थित भक्तजनों को संबोधित कर कहा कि गरीब कन्या जो पढ़ने लिखने में तेज हो और उसकी आर्थिक स्थिति ठीक ना हो उसे कन्या की भरपूर सहायता करूंगाऔर अपनी नतीन,पोती बनाकर हरसंभव सहयोग प्रदान कर एक सुंदर जीवन शैली देने का प्रयास करूंगा।और किसी भी असहाय व्यक्ति को नौकरी कीअवश्यकता हो तो मुझसे आकर मिले मै उसकी पूरी तरह से सहायता करने का प्रयास करूंगा। इसके पश्चात उन्होंने पंडाल में उपस्थित महिलाओं पुरुषों बच्चों को उपहार स्वरूप नगद राशि भेंट किया कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सेठ मुरारी लाल अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम आयोजित मंडल को शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top