कश्यप सन्देश

25 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

तहसीलदार ने पत्रकारों को दी धमकी डीएम को सौंप ज्ञापन

म प निवाड़ी कश्यप सन्देश।डा सुभाष रायकवर। देश की सर्वोच्च न्यायालय ने देश के पत्रकारों के हितों की सुरक्षा व सम्मान को सर्वोपरि रखा है परंतु पत्रकारों के साथ कुंठित अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार करना एक आम बात सी हो गई है घटना है मध्य प्रदेश निवाड़ी के पृथ्वीपुर तहसील में भ्रष्टाचार को उजागर करना पत्रकारों महंगा पड़ रहा है डॉ सुभाष रायकवार के नेतृत्व में पत्रकार भाईयो की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर निवाड़ी मध्य प्रदेश को ज्ञापन सोपा गया है।दैनिक आचरण के जिला ब्यूरो पृथ्वीपुर निवाड़ी मध्य प्रदेश के प्रदीप खटीक द्वारा तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर लगाई जिससे तहसीलदार भड़क उठे और पत्रकार भाई को धमकी दी पूर्व में भी पृथ्वीपुर के ही शिक्षा अधिकारी द्वारा 15 अगस्त को राजधानी हलचल के पत्रकार दिनेश अहिरवार को अपशब्द बोला गया था।देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाला पत्रकार भाइयों पर अगर कोई भी अधिकारी हो बक्सा नहीं जाएगा वह कोई भी हो चाहे शिक्षा अधिकारी हो या तहसीलदार
जिला निवाड़ी कलेक्टर द्वारा संतुष्ट आश्वासन मिला है कि कार्यवाही अवश्य होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top