कश्यप सन्देश

25 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

सीतापुर में निषाद पार्टी द्वारा 25 दिसंबर को संवैधानिक अधिकार न्याय यात्रा तैयारी मुकम्मल

सीतापुर कश्यप सन्देश संदीप कश्यप।निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार न्याय यात्रा 25 दिसम्बर को होगी सीतापुर में -राजेश कश्यप
सीतापुर के विसवां ब्लॉक में कल 21/12./2024 को ब्लॉक विसवां के पुरैनी सीतापुर में निषाद पार्टी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव राजेश कश्यप ने बताया की निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार न्याय यात्रा सीतापुर जिले में 25 दिसंबर 2024 को भव्य तरीके से निकाली जायेगी जिसमें हजारों के साथ में मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों के साथ में जगह-जगह गाजा बाजा के साथ निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी का स्वागत किया जाएगा और और भोजन पानी का भी इंतजाम रहेगा हर जगह ब्लॉक के लोगों बड़ी मुस्तैदी सेजिम्मेदारी निभाने का काम सौंप गया है जिला अध्यक्ष सुधीर कश्यप ने कहा कि हमारे जिले में भव्य यात्रा की पूरी तैयारी बूथ स्तर पर मुकम्मल कर ली गई है।अध्यक्ष ने बताया सबसे पहले सीतापुर से संवैधानिक अधिकार न्याय यात्रा प्रारम्भ होगी उसके बाद लहरपुर में पद यात्रा के बाद मतुवा, रेउसा मोड़, तम्बौर व खुरलिया,रेउसा गुड़ैचा, रामपुर मथुरा,बंगालीपुरवा कनरखी,होते हुए अंत में मंत्री जी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करेंगे इस अवसर पर निषाद पार्टी द ग्रेट वाहिनी जिला अध्यक्ष राजाराम निषाद जिला संरक्षक शिवलाल कश्यप आईटी प्रदेश सचिव पुनीत कश्यप जिला अध्यक्ष it संदीप कश्यप संगठन जिला अध्यक्ष संगठन रामचंद्र निषाद जिला उपाध्यक्ष सुरेश निषाद जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राजू कश्यप आईटी प्रमोटर राम सिंह निषाद जिला सचिव डॉ आर के निषाद ब्लाक अध्यक्ष अतुल कश्यप व तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top