




कानपुर, 9 जून 2025।
कायस्थ समाज की प्रमुख सामाजिक संस्था श्री चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह आज कानपुर दक्षिण स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2024-2025 के लिए निर्वाचित कार्यकारिणी को अधिष्ठापन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यकारिणी में चित्रांश वंदना निगम को नगर अध्यक्ष, चित्रांश संजय निगम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव को महामंत्री, चित्रांश राजेश निगम को कोषाध्यक्ष, चित्रांश सुधांशु राय को कार्यकारी अध्यक्ष, चित्रांश रश्मि श्रीवास्तव को महिला अध्यक्ष तथा चित्रांश अभिमन्यु सक्सेना को युवा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह में अन्य पदाधिकारियों को भी उनके कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
स्वागताध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों और सदस्यों का अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन हिमानी श्रीवास्तव ने किया।
नगर अध्यक्ष वंदना निगम ने अपने उद्बोधन में कहा कि “आज कायस्थ समाज की छवि को विघटित और विलासी समाज के रूप में देखा जाता है, जबकि वास्तविकता इससे भिन्न है। हमें संगठित होकर समाज सेवा के स्थायी प्रकल्पों पर कार्य करना होगा, ताकि समाज की मुख्यधारा में हमारी भागीदारी और उपस्थिति सशक्त हो।”
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतीश निगम ने कहा कि “कायस्थ समाज अन्य समाजों से भी सीख लेकर हमें भी संगठित प्रयास करने होंगे। हमारे समाज में नेतृत्व का अभाव है, जिसे जन जागरण द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर समाज को संगठित करना होगा साथ ही हमारे गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा के लिए उनकी मदद करना होगा जिन साथियों ने इसकी शुरुआत की है वह बधाई के पात्र हैं
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें पत्रकार एवं समाजसेवी सत्यार्थ विक्रम, एम.सी. सक्सेना, राम उग्रह श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिन्हा, कुलदीप सक्सेना, प्रदीप मोहन चौधरी, अनूप निगम, डॉ. यू.सी. श्रीवास्तव, शेश्वरानंद वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, श्याम जी निगम, स्मिता श्रीवास्तव, प्रवर श्रीवास्तव, डी.के. श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव सहित अनेक पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी उपस्थित थे।