
ग्वालियर, कश्यप सन्देश। मनीष माझी।
भारत सरकार ने मछुआरा समाज को बड़ी राहत दी है। अब मत्स्य पालन हेतु उपयोग होने वाले उपकरणों—जैसे नाव, बोट, जाल एवं अन्य मशीनरी—पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है।
इस निर्णय से छोटे एवं मध्यम स्तर के मत्स्य कृषकों को सीधा लाभ मिलेगा। नाव, जाल और मशीनरी की खरीद अब सस्ती हो जाएगी जिससे मत्स्य पालन का कार्य और सशक्त होगा।
ग्वालियर संभाग प्रभारी मछुआरा प्रकोष्ठ मनीष माझी ने कहा कि “सरकार के इस फैसले से पूरे देश में मत्स्य पालन कार्य को नई गति मिलेगी। मछुआरों को अब उपकरण खरीद पर कम टैक्स देना होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।”
मछुआरा, माझी, निषाद, केवट, कश्यप समाज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया है और कहा गया है कि यह कदम मछुआरा समाज के उत्थान की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा।