कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

भजपा पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा स्वदेशी के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान जीएसटी दरें कम, व्यापारियों में खुशी की लहर मिष्ठान वितरण।

कानपुर कश्यप सन्देश।आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक मनु गोयल व सह संयोजक राहुल दीक्षित ने नवीन मार्केट में स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया।इसके बाद स्थानीय व्यापारियों के साथ नवीन मार्केट में मोदी सरकार द्वारा जी, एस. टी स्लैब कम किए जाने के उपलक्ष्य में मिष्ठान खिला कर व्यापारियों का मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि इंटरनेशनल पप्पू डोनाल्ड ट्रंप ने जिस प्रकार भारत पर पचास प्रतिशत टैरिफ लगाया है हमको उसका जवाब उसकी भाषा में देना है इसके लिए हम सब को शपथ लेनी है कि आज से हम अपने देश के श्रमिकों के पसीने व देश के व्यापारियों की पूंजी से बने स्वदेशी उत्पाद ही अपनाना है और सभी अमेरिकन उत्पादों का बहिष्कार करना है उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल पप्पू डोनाल्ड ट्रंप ये भूल गया ये मोदी के नेतृत्व वाला आज का सशक्त स्वावलंबी भारत है।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जी.एस.टी की दरें कम करने से आम जनमानस व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई, दरें कम होने से हमारी मातृ शक्ति की रसोई में उपयोगी वस्तुओं के सस्ते होने से ,दवाओं में दरें कम होने से कैंसर में प्रयोग होने वाली दवाओं से जी, एस, टी की दर हटाने से आम जनमानस के जीवन में नया बदलाव आएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा,अभिनव दीक्षित,जन्मेजय सिंह,सीमा एमबीए रामजी शुक्ला,रीना मिश्रा,प्रशांत त्रिपाठी,विनय अरोड़ा सोना गोपलानी घनश्याम दास सुभाष अरोड़ा सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top