कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

कानपुर नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने किया सीएम ग्रिड कार्यों का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

कश्यप सन्देश रामजी निषाद। 3सितम्बर,कानपुर नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने आज शासन की महत्वाकांक्षी योजना सीएम ग्रिड के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गति एवं गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अभियंताओं एवं फर्मों को स्पष्ट निर्देश प्रदान किए। बगिया क्रॉसिंग से केस्को चौराहा मार्ग निरीक्षण में यहाँ आइडियल पैच निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया। अभियंताओं ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि सर्वप्रथम 100 मीटर का पैच तैयार कर जनमानस को समर्पित किया जाएगा। इस पैच के माध्यम से नागरिकों को मार्ग निर्माण की गुणवत्ता, आधुनिकीकरण, नई तकनीक एवं यूटिलिटी डक्ट जैसी सुविधाओं का अनुभव कराया जाएगा। कार्य की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि दोनों ओर का कार्य अधिकतम दो दिनों में पूर्ण कराया जाए तथा सड़क डिवाइडर पर शीघ्र पौधारोपण भी कराया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस स्थल पर मॉडल पैच कार्य अधूरा पाया गया।

कानपुर नगर आयुक्त सुधीर कुमार सीएम ग्रिड कार्यों का  निरिक्षण करते

संबंधित फर्म ने आश्वासन दिया कि यह कार्य 10 दिनों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि निर्धारित अवधि उपरांत पुनः निरीक्षण किया जाएगा और समयबद्धता एवं गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संपादित हों। प्रगति की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग अनिवार्य रूप से की जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top