कश्यप सन्देश

19 February 2026

ट्रेंडिंग

भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशालाआयोजित

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत जिला कार्यालय पर उक्त विषय पर आधारित जिलाकार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी नीरज सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई। सर्वप्रथम भाजपा नेताओं ने दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्राजजवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर पार्टी संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार जिला एवं मंडल पदाधिकारियों को प्रशिक्षण महाभियान के नियमों एवं कार्यविधियों से भली भांति अवगत कराया गया साथ ही साथ मंडल स्तर पर प्रशिक्षण विधि से पदाधिकारीगण एवं जन सामान्य को जोड़ने का आवाहन भी किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राम नरेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने निर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व अन्य अपेक्षितगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top