


कानपुर दक्षिण क्षेत्र।
शक्तिपीठ श्री सन्तोषी माता मन्दिर प्रांगण में सौरव शुक्ला जी के तत्वाधान में बड़े ही धूमधाम से वार्षिक उत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सुन्दरकांड पाठ, भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें माताएं, बड़े-बुजुर्ग, युवा एवं बाल गोपाल भी बड़ी श्रद्धा के साथ उपस्थित रहे।
आयोजन सौरभ शुक्ला सहित मनफुल सिंह, विजय, शिवनारायण सिंह, जितेन्द्र अवस्थी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम श्रद्धा एवं व्यवस्था के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजकों ने सभी भक्तजनों से अपील की है कि आगामी आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


