कश्यप सन्देश

21 February 2026

ट्रेंडिंग

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा लागू की गई नवीन टैक्स प्रणाली की दी जानकारी

मनीष कुमार धुरिया जिला क्राईम रिपोर्ट कश्यप सदेश समाचार
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा लागू की गई नवीन टैक्स प्रणाली की जानकारी देने के उद्देश्य से 20 फरवरी को उप संभागीय परिवहन कार्यालय खैराबाद परिसर में दो दिवसीय परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ एआरटीओ (प्रशासन) सर्वेश चतुर्वेदी ने किया।
उन्होंने बताया कि 7500 किलोग्राम तक के सभी मालवाहक एवं यात्री वाहनों को वन टाइम टैक्स (एकमुश्त कर अदायगी) व्यवस्था में शामिल किया गया है। इससे वाहन स्वामियों को बार-बार टैक्स जमा करने की प्रक्रिया से राहत मिलेगी। पहले वाहन मालिकों को प्रत्येक तीन माह या प्रतिवर्ष कर जमा करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की असुविधा होती थी। नई व्यवस्था के तहत एक बार कर जमा करने पर दोबारा भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य वाहन स्वामियों और परिवहन व्यवसायियों को एकमुश्त कर व्यवस्था, टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया तथा टैक्स जमा करने के सरल तरीकों की स्पष्ट जानकारी देना है, ताकि सभी लोग समय से अपना कर जमा कर सकें और किसी प्रकार के जुर्माने से बच सकें। मालवाहक, यात्री, व्यावसायिक एवं निजी वाहनों पर लागू कर दरों की जानकारी दी। वाहन की श्रेणी, भार क्षमता, सीट क्षमता और उपयोग के आधार पर टैक्स कैसे तय किया जाता है, इसके व्यावहारिक उदाहरण भी समझाए गए। साथ ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर जमा करने की प्रक्रिया और कार्यालय काउंटर पर भुगतान की व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया गया। विलंब से भुगतान करने पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क और दंड की जानकारी भी दी गई।
मेले में कुल 146 लोगों ने भाग लिया।मेले में ऑटो ई रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी, ऑटोमोबाइल्स डीलरों के प्रतिनिधियो ने कर संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top