कश्यप सन्देश

21 February 2026

ट्रेंडिंग

होली पर खाद्य सुरक्षा,औषधि विभाग का विशेष अभियान

कानपुर नगर।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, कानपुर नगर ने होली पर्व के मद्देनज़र जनपद में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर की गई।
अभियान के दौरान 13,972 लीटर खाद्य तेल (अनुमानित मूल्य ₹18,15,110) जब्त किया गया। साथ ही तिवारीपुर, जाजमऊ स्थित एक निर्माण स्थल से 1,350 किग्रा रंगीन कचरी (मूल्य ₹87,750) बरामद की गई, जिसमें अत्यधिक कृत्रिम रंग पाए गए। आवास-विकास-3, कल्याणपुर क्षेत्र में नकली घी निर्माण की सूचना पर भी छापा मारा गया, जहां रिफाइंड ऑयल व वनस्पति से संदिग्ध खाद्य पदार्थ बनाए जा रहे थे।
सभी नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top