कश्यप सन्देश

13 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

अंबाला में कश्यप,राजपूत पंजाबी समाज की एकता का ऐतिहासिक संगम, “संगठित समाज ही हमारी ताकत” — सांसद बाबूराम निषाद

मुख्यमंत्री नायब सैनीकी उपस्थिति से बढ़ा उत्साह, सामाजिक एकता और स्वाभिमान का गूंजा संदेश

राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद ने भारी एकजुटताकी हुंकार।

अंबाला में कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम कश्यप समाज की एकता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम में वतौर मुखतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन में नया उत्साह और ऊर्जा भर दी।उन्होंने की हमरी सरकार आपके साथ है
इस अवसर पर भाजपा विधायक एवं वर्तमान गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप जी, कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप कश्यप जी तथा पूर्व विधायक रंजीत कश्यप जी सहित अनेक सम्मानित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज को शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद बाबूराम निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि “समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जब हम संगठित होते हैं, तभी हमारा सम्मान और अधिकार सुरक्षित रहते हैं।” उनके इस संदेश ने उपस्थित जनसमूह में जोश और आत्मविश्वास का संचार किया।
इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , प्रदेश के वरिष्ठ नेता धर्मपाल सिंह तथा नितिन नबीन के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना की गई।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह और सामाजिक संवाद के माध्यम से कश्यप समाज की एकजुटता और सामाजिक चेतना का प्रेरणादायक संदेश दूर-दूर तक पहुंचा। यह आयोजन एक मजबूत और संगठित समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top