कश्यप सन्देश

8 March 2026

ट्रेंडिंग

मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के बेटे-बहू को दिया सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर पहुंचे और किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के आवास पर पहुंचकर उनके बेटे और बहू को विवाहोपरांत आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के आगमन से विधायक परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल रहा।
विधायक महेश त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनके घर पर “महाराज जी” का आगमन होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को बेटे के विवाह में भी आना था, लेकिन उस समय व्यस्तता और विदेश दौरे के कारण वे शामिल नहीं हो पाए थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवविवाहित दंपति को सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विधायक आवास स्थित गौशाला में गाय ‘नंदिनी’ और ‘राधा’ को अपने हाथों से गुड़ और पूड़ी खिलाई और गौसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचार परिवार की समन्वय बैठक में विभिन्न सामाजिक व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत लगातार मजबूत हो रहा है और उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने पिछले नौ वर्षों में रोजगार, कानून-व्यवस्था, औद्योगिक विकास और महिला सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
उन्होंने अपने जापान और सिंगापुर दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया भर के उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए उत्साहित हैं। सरकार, संघ और संगठन आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और आगे भी सभी संगठनों को सामंजस्य बनाकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए, ताकि किसी भी कार्यक्रम में टकराव की स्थिति न बने।
बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित संगठन से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top