
7 मार्च 2026 को गाजियाबाद (दिल्ली-एनसीआर) में राष्ट्रीय कश्यप निषाद संगठन भारत का भव्य एवं ऐतिहासिक अधिवेशन आयोजित होगा। देशभर से समाज के हजारों पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र कश्यप, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहेंगे।
अधिवेशन का उद्देश्य समाज की एकता सुदृढ़ करना, संगठन को नई दिशा देना तथा सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक अधिकारों व राजनीतिक सशक्तिकरण पर ठोस निर्णय लेना है। बुंदेलखंड अध्यक्ष डॉ. सुभाष रायकवार ने समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से 6 मार्च 2026 को रात्रि 8 बजे झांसी रेलवे स्टेशन पर एकत्र होकर अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
यह अधिवेशन समाज की एकजुटता, जागरूकता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनेगा।
भवदीय:
आचार्य जयशंकर कश्यप
बुंदेलखंड संगठन महामंत्री, झांसी
राष्ट्रीय कश्यप निषाद संगठन भारत


