
दीवाली क्राफ्ट गतिविधि में हासिल किया तृतीय स्थान

कानपुर नगर।
ओबराय हायर सेकेंडरी एजुकेशन सेंटर, केशव नगर की कक्षा 9वीं की छात्रा कु. भूमि सिंह ने शैक्षणिक सत्र 2025–2026 में आयोजित दीवाली क्राफ्ट गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, शिक्षकों और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय प्रशासन द्वारा उनकी रचनात्मक प्रतिभा और उत्कृष्ट उपलब्धि को सम्मानित करते हुए “Certificate of Merit” प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सीपी तिवारीअध्यापक दुर्गेश संदीप अध्यापिका सुब्रा मैडम ने सर्टिफिकेट ऑफ़ मेरिट प्रदान करछात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं।
यह उपलब्धि न केवल छात्रा की मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन से विद्यार्थी कम उम्र में भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं। कु. भूमि सिंह की इस सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।


