कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान द्वारा विश्व योग दिवस पर लोगों को जागरूक किया

कानपुर राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर के हरियाली और प्राकृतिक सौदर्य से युक्त संस्थान के लान में योग दिवस की परंपरा को आगे बढ़ाते हुये छात्रों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने योग गुरू श्री विनोद कुमार सोनकर के निर्देशन में प्रातः 6.30 से 7.30 तक योग किया। योगाचार्य ने योग के विविध आसनों को करवाते हुये उनके फायदे के बारे में विस्तार से बताया।
संस्थान की निदेशक, प्रो. सीमा परोहा ने कहा कि योग हमारे मनीषी योगियों की देन है। कहते हैं कि हिमालय की कंदराओं में योग के बल पर आज भी कितने ही ऋषि-मुनि जीवित हैं। साधारण आदमी के लिये वहां पर जा पाना संभव नहीं है। इसका उद्देश्य मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से व्यक्ति को निरोगी और फिट रखना है। यह हमारे शरीर को तरोताजा भी करता है और हमें शांत भी रखता है। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। हम सबका पुनीत कर्तव्य है कि हम प्रतिदिन योग करें और निरोगी रहें।
प्रो.परोहा ने कहा कि योगाचार्य को गुरूदक्षिणा के रूप में सभी लोग नियमित रूप से योग करने का संकल्प लें। इसके दोहरे फायदे होंगे – 1. डॉक्टर के पास कम जाना पड़ेगा, 2. तन-मन स्वस्थ रहेगा तो ज्यादा काम कर सकेंगें और तनाव से भी दूर रहेंगें।
प्रातःकालीन मंद-मंद बहती सुगंधित समीर के बीच योग का अपना अलग आनंद रहा। योग के उपरांत सभी ने लस्सी और केले का आनंद लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top