कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

प्रतिमा का अनावरण काशी सुमेर पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी द्वारा किया गया

बलिया (कश्यप सन्देश )। जनपद

के वरिष्ठ पत्रकार रहे स्व. बालेश्वर लाल की प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को उनके पैतृक गांव रतसरकला से ही कुछ दूरी पर स्थित उनकी ससुराल गड़वार में हुआ। प्रतिमा का अनावरण बतौर मुख्य अतिथि काशी सुमेर पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कहा कि गांव स्तर का पत्रकार जनमानस की सोच को गढ़ता है। गांवों के विकास में इन्हीं पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। गांव स्तर का पत्रकार ही असल में भारत का स्तंभ।

है। स्वामी परमेश्वरानंद सरस्वती उड़िया बाबा ने कहा कि बालेश्वर लाल पत्रकारों के हक हकूक के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। आज उनकी प्रतिमा इसीलिए स्थापित हुई की भविष्य के पत्रकारों को भी समाज और देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिले। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में डा. गणेश पाठक, वीरभद्र प्रताप सिंह, कानपुर मंडल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी कानपुर देहात जिला अध्यक्ष हरिशंकर श्रीवास्तव जी कानपुर नगर जिला अध्यक्ष रामचीज निषाद संत कबीर नगर से सौरभ जी हरिद्वार राय प्रदीप राय प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटे लाल चौधरी जी डॉक्टर बीबी गौड़ बृजभूषण उपाध्याय कप्तान वीरेंद्र सिंह पौहारीशरण राय के जी गुप्ता जी, शालिग्राम पांडे जी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कुमार द्विवेदी जी राजकुमार तिवारी जी आनंद सिंह जी स्वतंत्रता सेनानी पांडे जी, मंजय कुमार सिंह, सुधीर सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन भोला प्रसाद आग्नेय ने किया। जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top