कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने किया सैमसंग स्मार्ट शोरूम का शुभारंभ

कानपुर। सरोजिनी नगर स्थित सैमसंग स्मार्ट कैफे के शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरलीलाल अग्रवाल ने फीता काट के शोरूम का किया शुभारंभ वहीं उन्होंने बताया कि मोबाइल खरीदने वालों को विशेष छूट दी जाएगी। यूपी का सबसे बड़ा शोरूम खुला है। सरोजनी नगर, मरियामपुर चौराहा में पहला शोरूम का उद्घाटन रविवार को कानपुर के जेड एसएम मुकुल मोघे व शोरूम के मलिक श्रीकान्त जायसवाल की उपस्थिति में किया। कुशाग्र जयसवाल नेबताया की कम्पनी द्वारा कानपुर के ग्राहको को और अधिक सेवा व सुगमता प्रदान करने के लिये कानपुर शहर के मध्य में ये शोरूम अपने आप में एक नये मानक को रूप देगा। कम्पनी द्वारा ज्यादा से ज्यादा स्कीम व प्रोडक्ट आम जनमानस तक पहुंचे ये कम्पनी व शोरूम की प्रथमिकता है। शोरूम किफाईती दामों में आकर्षक उपहार के साथ सैमसंग के कई प्रोडक्ट्स व
एसेसरीज जैसे फोन, टेबलेट, लेपटाप, स्मार्ट वॉच व सर्विस सेंटर भी उपलब्ध है। शोरूम उदधाटन में आये सभी ग्राहको ने वहा मौजूद प्रोडक्ट की व शोरूम की प्रशंशा की और चल रहे आकर्षक ऑफर का लाभ लेते हुये खरीदारी की व उपहार प्राप्त किये। मोबाइल आसान किस्तों मे भी उपलब्ध है। इस मौके पर मुख्यरूप से हरप्रसाद जायसवाल, सपना जायसवाल आदि

मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top