कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा रोहण कर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

कानपुर नवाबगंज क्षेत्र स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास मातृ छाया प्रांगण में मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड के सचिव श्री गिरिजा शंकर कश्यप जी के निवास पर झंडारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री वरिष्ठ समाजसेवी श्री पन्नालाल कश्यप जी द्वारा संपन्न हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री श्री पन्नालाल कश्यप ने कहा कि 78 में स्वतंत्रता दिवस केअवसर पर मैं सभी देशवासियों एवं सामाजिक लोगों को शुभकामनाएं देता हूं और समाज को एकजुट होकर एक दिशा में काम करने की अपील करता हूं अगली घड़ी में उन्होंने कहा कि अयोध्या में एक बेटी के साथ अत्याचार हुआ उसके लिए हम सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए तत्पश्चात कार्यक्रम आयोजन मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड के सचिव श्री गिरजा शंकर कश्यप जी ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहां की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झंडारोहण कार्यक्रम सामाजिक लोगों एवं गड़मान्य अतिथियों के बीच मनाया जाता है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी इसको यथावत बनाए रखें तथा कार्यक्रम के समापन के उपरांत फल मिठाई लड्डू से आए हुए लोगों का मुंह मीठा करा कर एक दूसरे को बधाई दी कार्यक्रम में गंगाराम कश्यप मनोज निषाद कश्यप संदेश की बिहार प्रमुख अखिलेश कुमार चौधरी राम जी साहनी राज बहादुर धुरिया राजेश कश्यप नरेंद्र गौड़ और मुकेश कश्यप राजकुमार मुन्नालाल आज लोग मुख्य रूप से उपस्थित है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top