कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

78 वें स्वतंत्रता दिवस पर वीरशहीदों को किया नमन

संदीप कश्यप / ब्यूरो चीफ सीतापुर कश्यप संदेश
सीतापुर अल्लीपुर क्षेत्र स्थित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री गुरु सहाय प्रसाद बाल विद्यालय अल्लीपुर में बतौर मुख्य अतिथि निषाद पार्टी प्रदेश सचिव मा राजेश कश्यप ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर देश को आजाद कराने वाले वीर शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया तत्पश्चात छात्र छात्राओं व तमाम लोगों ने शहीदों को याद कर नमन किया श्री कश्यप ने कहा कि 15 अगस्त को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं 1600 ईस्वी में अंग्रेज इस्ट इंडिया कंपनी लेकर भारत में व्यापार करने आए लेकिन यहां पर देखा भारत के राजा महाराजा आपस में लड़ रहे हैं वह समझ गये इस देश में शासन करना आसान है इसलिए फूट डालो राज करो नीति के पूरे देश को अपने अधीन कर लिया भारत वासियों पर तमाम प्रकार के अत्याचार करने लगे और देश का सोना चांदी हीरा मोती लूट कर अपने देश इंग्लैंड को भिजवा दिया भारतीय गरीबी लाचारी में पूर्णतया अंग्रेजो के अधीन हो गये इस प्रकार 350 बर्षो तक राज किया तमाम देश प्रेमी ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया आजादी की खुशी में प्रति वर्ष आज के दिन वीर शहीदों और महापुरुषों को याद करते हैं।इस अवसर पर तमाम छात्र छात्रा तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top