कश्यप सन्देश

16 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

आशा साहनी ने भाई को रक्षासूत्र बांध रक्षावंधन् पर्व मनाया

प्रयागराज झूसी क्षेत्र स्थित रक्षाबंधन पर्व को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन के पावन पर्व पर, आशा साहनी ने अपने प्रिय भाई रामजी साहनी कश्यप संदेश के संपादक को प्रेम और आदर के साथ टीका लगाकर राखी बांधी। यह दिन भाई-बहन के अटूट रिश्ते की मिसाल है, जो विश्वास, प्रेम और सुरक्षा पर आधारित राखी भाइयों के प्रति उसकी गहरी भावनाओं का प्रतीक है, जिसमें उसने अपने भाई के लिए हर संकट से रक्षा की प्रार्थना की है। वहीं, राम जी साहनी ने वचन दिया कि वह हमेशा अपनी बहनों की रक्षा करेंगे उसे हर कठिनाई से बचाएगा। इस पर्व ने दोनों के रिश्ते में और भी मिठास और मजबूती भर दी है, जो जीवनभर बनी रहेगी। रक्षाबंधन पर्व पर सभी भाइयों को भाई- बहन के अटूट रिश्ते को प्रेम विश्वास और सुरक्षा कड़ी में मिसाल बनी रहे ईश्वर से कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top