कश्यप सन्देश

14 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

निषाद संस्कृति का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम: बृज मोहन स्वामी की कलम से

निषाद संस्कृति के पुनरुत्थान और मनुवाद मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत श्रीधाम वृंदावन स्थित रामलला कुटी में महिलाओं और पुरुषों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में पूजा पद्धति के साथ-साथ कथा वाचन शैली, गायन शैली और अन्य पारंपरिक विधाओं को सिखाया जाएगा।

निषादराज कृपा मूर्ति, गौ रक्षक स्वामी सुभाषानंद जी महाराज, जो निषाद पुराण और भागवत पुराण के प्रसिद्ध कथावाचक हैं, इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षार्थियों को आयुर्वेदाचार्य, योगाचार्य, यज्ञाचार्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों की शिक्षा दी जाएगी।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों से आए प्रतिभागियों को निषाद संस्कृति के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है। रहने और खाने का मामूली शुल्क लिया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी इस अभियान का हिस्सा बन सके।

प्रशिक्षण के पश्चात, प्रमाण पत्र और पूजा पद्धति की कॉपीराइट पुस्तक भी प्रदान की जाएगी। अभियान का उद्देश्य गांव, ब्लॉक और जिले स्तर पर 50 पुरुष और 50 महिलाओं को प्रशिक्षित कर, उन्हें निषाद संस्कृति के कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए तैयार करना है।

इस पहल से मनुवाद मुक्त समाज का सपना साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। इच्छुक व्यक्ति या संस्थान इस अभियान से जुड़ने के लिए दिए गए संपर्क नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।मोबाइल नंबर 9358 506661व्हाट्सएप नंबर 6393934863

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top