कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

30 दिवसीय नि:शुल्क नाट्य कार्यशाला का हुआ आयोजन

ग्वालियर मनीष मांझी न्यानेश्वरी फिल्म्स एवं नाटय कला संस्थान ग्वालियर द्वारा 30 दिवसीय नि:शुल्क नाटय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ ग्वालियर न्यानेश्वरी फिल्म्स एवं नाटय कला संस्थान द्वारा राम मंदिर के पास फालके की गोठ लश्कर ग्वालियर आज 30 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया, अध्यक्षता जिला महामंत्री एब प्रदेश सह संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा श्री विनय जैन विशेष अतिथि जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ श्री मति डा वंदना भूपेंद्र शर्मा , विशेष अतिथि मनीष मांझी ग्वालियर संभाग प्रभारी जनजाति मोर्चा भाजपा,वरिष्ठ रंगकर्मी कलाकर श्री अशोक सेंगर जी जिला सह संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा,श्री नारायण पिरोनिया जी ,, इस शिविर में एक्टिंग, अभिनय, घुड़सवारी,लाठी काठी, तलवार बाजी, मुंबई से मेकअप आर्टिक्स द्वारा ट्रेनिग, ,एब मुख्य तौर पर एक महानाट्य खाटू श्याम भगवान के अवतार पर महानाट्य की तैयारी भी होगी,,कार्यक्रम आयोजक नेनेश्वरी फिल्म नाट्य कला संस्थान के निर्देशक श्री प्रशांत चौहान जी ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top