कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर किया नमन

राष्ट्रीय किसान दिवस
के अवसर पर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को किया गया नमन।राम कुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया पूर्व विधायक,
राष्ट्रीय अध्यक्ष -अखिल भारतीय लोधी निषाद बिन्द कश्यप एकता समता महासभा,
राष्ट्रीय महासचिव – नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ फिशरमेन (राष्ट्रीय निषाद संघ ) कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवी प्रधानमंत्री थे और उन्होंने किसान परिवेश में उनके दुख दर्द के लिए कई आंदोलन किया आजादी के समय से उन्होंने भारत की राजनीति में प्रवेश किया और लोहिया जी के साथ राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की आगे उन्होंने बताया कि भारत के गृह मंत्री चौधरी चरण सिंह एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास द्वारा पूर्व विधायक रामकुमा के विवाह हो परांत आशीर्वाद समारोह में उपस्थित होकर आशीर्वाद दिया था उस क्षण को कैमरे में कैद कर उनकी जयंती पर उन्हें याद किया गया। और वह बहुत ही नेक दिल इंसान थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top