कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

आईएमए कानपुर शाखा द्वारा क्रिकेट प्रीमियम सीजन 2 का सुभारम्भ

आई.एम.ए. क्रिकेट प्रीमियर लीग के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस को डॉ.अमित सिंह गौर, उपाध्यक्ष एवं इंचार्ज स्पोर्ट्स सब कमेटी, डॉ. विकास मिश्रा, सचिव, डॉ. बृजेंद्र शुक्ला, चेयरमैन, स्पोर्ट्स सब कमेटी, डॉ. संजय गुप्ता, को चेयरमैन, स्पोर्ट्स सब कमेटी, डॉ. दीपक श्रीवास्तव वित्त सचिव एवं प्रोग्राम संयोजक, डॉ निशांत सौरभ सक्सेना, क्रीड़ा सचिव, डॉ. मानव लूथरा, संयुक्त क्रीड़ा सचिव कानपुर ने संबोधित किया।टीम आईएमए 2024-25 की क्रीड़ा सब कमेटी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि “आईएमए क्रिकेट प्रीमियर लीग- सीजन 2” का आयोजन शनिवार और रविवार, 1 और 2 फरवरी, 2025 को सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक ‘टीएसएच पालिका स्टेडियम’, बेनाझाभर (बृजेंद्र स्वरूप पार्क), कानपुर में खेल जाएगा ।
इस आईपीएल-सीजन-2 में कुल 5 टीमें भाग ले रही हैं जिनके नाम है:1. कनिष्क किंग्स2. रीजेंसी रॉयल्स3. पारस पैंथर्स4. फॉर्च्यून लायंस 5. साउथ लीजेंड्स
इस क्रिकेट टूर्नामेंट में 14-14 ओवर के कुल 11 लीग मैच होगे (दोनों दिन 5/6 मैच खेले जाएंगे), जिसके उपरांत शीर्ष 2 टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।इस लीग के लिए खिलाड़ियों का नीलामी समारोह 18 जनवरी को आईएमए भवन में किया गया था।इस टूर्नामेंट की प्रत्येक टीम में दो महिला खिलाड़ी, दो 50+ आयु वाले पुरुष खिलाड़ी और एक आईएमए सदस्य का बेटा/बेटी (18 वर्ष से अधिक आयु) और 10 अन्य खिलाड़ी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा होंगे।
प्रेस वार्ता में कनिष्क किंग्स के कप्तान डॉ. रवि गर्ग, पारस पैंथर्स के कप्तान डॉ. सौरभ सक्सेना, फॉर्च्यून लॉयंस के कप्तान डॉ. फहीम अंसारी, रीजेंसी रॉयल्स के कप्तान डॉ. विनीत रस्तोगी एवम् साउथ लीजेंड्स के कप्तान डॉ. अनिकेत त्रिपाठी उपस्थित रहे। इसके उपरांत प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रॉफी एवं सभी टीम की जर्सी का भी अनावरण किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top