कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

एडीसीपी साउथ महेश कुमार व एडीसीपी यातायात अर्चना सिंह के हाथों मेडल प्राप्त कर मेधावी बच्चों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे

कानपुर दक्षिण क्षेत्र स्थित के साईट नंबर वन मार्वल मार्केट के एक निजी गेस्ट हाउस में शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सम्मान समारोह में शहर के होनहार छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीसीपी साउथ महेश कुमार और एडीसीपी यातायात अर्चना सिंह ने बच्चों को मेडल प्रदान किए। इन दोनों पुलिस अधिकारीयों के द्वारा
सम्मान प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। एडीसीपी महेश कुमार ने बच्चों को मेहनत और अनुशासन का महत्व समझाते हुए कहा कि निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। अगली कड़ी में उन्होंने अपराध से बचने के लिए कई सारे टिप्स दिए। वहीं, एडीसीपी अर्चना सिंह ने छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा दी। यातायात नियमों का उत्पादन करें और परिवार के लोगों को भी बताएं तथा नाबालिक बच्चों को दुपहिया वाहन न चलने की अपील भी की।

इस कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकगणों ने भी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और इस सम्मान से प्रेरित होकर आगे और मेहनत करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top