कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

उत्तर प्रदेश मेंउठने लगी पूर्व सांसद फूलन देवी हत्या की CBI जांच की मांग  – मनोज निषाद प्रदेश अध्यक्ष(यू.NAF)

कानपुर।
राष्ट्रीय निषाद संघ (नेशनल एसोसिएशन ऑफ फिसरमेन) की प्रथम वार्षिक बैठक दक्षिण क्षेत्र स्थित बिल्डिंग नंबर 7, गौशाला चौराहा, हमीरपुर रोड,प्रदेश अध्यक्ष (यू.) मनोज निषाद के कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जेपी निषाद ने की जबकि संचालन चंदन निषाद ने किया।

बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री पन्ना लाल कश्यप ने कहा कि निषाद समाज की वीरांगना एवं पूर्व सांसद फूलन देवी की हत्या के मामले में न्याय की मांग दोबारा जोरदार तरीके से उठाने की आवश्यकता है। बिहार निषाद संघ की ओर से गृह मंत्री अमित शाह को 18 अप्रैल 2025 को एक पत्र प्रेषित किया गया है, जिसमें इस राजनीतिक हत्या की CBI जांच की मांग की गई है।

पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2001 में दिनदहाड़े हुई फूलन देवी की हत्या का मुख्य आरोपी राणा नामक व्यक्ति है। 24 वर्षों बाद भी न तो दोषी को सजा मिली और न ही CBI जांच कराई गई, जो न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह स्थिति न केवल निषाद समाज में असंतोष फैला रही है बल्कि इससे देश की लोकतांत्रिक प्रणाली की साख भी प्रभावित हो रही है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ फिसर मेन यू.के प्रदेश अध्यक्ष मनोज निषाद ने कहां की बिहार में पूर्व सांसद फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच की मांग हो रही है तो यूपी में क्यों नहीं है? उन्होंने समाज के लोगों से आवाहन किया कि आप सभी लोग भारत सरकार से सीबीआई जांच के लिए प्रत्येक जिले से पत्र लिखें पूर्व सांसद स्व.फूलन देवी न्याय मिल सके।

वक्ताओं ने निषाद समाज को एकजुट होकर आवाज़ उठाने और अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। बैठक का आयोजन राष्ट्रीय निषाद संघ के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ निषाद के निर्देशन में कानपुर नगर कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा की गई।

उपस्थित प्रमुख लोग:
विजय शंकर निषाद, सुनील मांझी, प्रदेश महासचिव रामचीज निषाद, जिलाध्यक्ष मुकेश कश्यप, राजेश कश्यप, नरेंद्र गौड़, गिरजा शंकर, मंडल अध्यक्ष जगदीश निषाद, सुनील वर्मा, हरदत्त, सुरेंद्र, संदीप निषाद, गिरीश कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top