कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

हरिश्चंद्र कश्यप बने उत्तर रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य, समाजसेवियों और नेताओं ने दी बधाई

कानपुर नगर:
साकेत नगर निवासी मुकेश कुमार के मित्र और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री हरिश्चंद्र कश्यप को उत्तर रेलवे की जोनल रेलवे यूजर्स कंसलटेटिव कमेटी (ZRUCC) में भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा सलाहकार सदस्य नामित किया गया है। यह मनोनयन रेलवे बोर्ड के पत्र संख्या 2024/TG-1/28/ZRUCC/NR/14 दिनांक 25 अप्रैल 2025 के माध्यम से किया गया।

हरिश्चंद्र कश्यप वर्तमान में बीज बंब महोत्सव अभियान के राष्ट्रीय संचालक, डायरेक्टर श्रम सारथी कौंसिल, मातृशक्ति सेवा संस्थान के अध्यक्ष तथा राष्ट्र जागरूकता अभियान मिशन जागते रहो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे लंबे समय से महिलाओं, बच्चों और श्रमिकों के हित में कार्य करते आ रहे हैं।

मनोनयन के उपरांत कश्यप जी ने प्रस्तावक माननीय श्री बाबू राम निषाद (सांसद, राज्य सभा) के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचकर बुके भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, नेशनल एसोसिएशन ऑफ फिशरमेन व राष्ट्रीय निषाद संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश निषाद ने भी श्री कश्यप को बुके देकर सम्मानित किया।

हरिश्चंद्र कश्यप ने भारत सरकार के रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव सहित सभी शीर्ष नेताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा, “सरकार ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पूर्ण करने का हरसंभव प्रयास करूंगा।”

यह नियुक्ति समाज के वंचित वर्गों की आवाज को सरकार तक पहुँचाने में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top