कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

कानपुर के उद्योगपतियों एवं समाजसेवियों ने की मुख्य सचेतक किरण पाल कश्यप से शिष्टाचार भेंट

कानपुर, 8 मई

कानपुर निराला नगर क्षेत्र कानपुर उद्योगपति सुरेश कश्यप, समाज सेवी ने समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्य सचेतक किरण पाल कश्यप से बुधवार को कानपुर के प्रमुख उद्योगपतियों सुमित कश्यप, पाण्डेय जी,और समाजसेवियों रामजी ने उनके लखनऊ निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाक़ात के दौरान सामाजिक और औद्योगिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने कानपुर के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, युवाओं के लिए नए अवसरों और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर उद्योगों के समक्ष आ रही चुनौतियों को भी उजागर किया और उनके समाधान हेतु सुझाव रखे।

किरण पाल कश्यप ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि हर वर्ग को समान अवसर मिले, युवाओं को रोज़गार और समाज में समरसता का वातावरण स्थापित हो।”

भेंट के दौरान क्षेत्रीय विकास, सामाजिक न्याय और युवाओं की भूमिका को लेकर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top