कश्यप सन्देश

kashyap-sandesh
27 July 2024

ट्रेंडिंग

निषाद: इतिहास, संस्कृति और ध्वनि के बारे में कहानी:मनोज कुमार मछवारा की कलम से
फूलन देवी का शहादत दिवस एवं जीतन साहनी का  शोक सभा का आयोजन
बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई महर्षि कालू बाबा की जयंती

DNT पदाधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट।



विमुक्त घुमंतू जन जाति समस्या निस्तारण समिति का हो गठन, भरत भाई पटनी – लखनऊ


विमुक्त घुमंतू जनजाति विकास परिषद के पदाधिकारियों ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान घुमंतु अर्ध घुमंतु जनजाति समुदाय विकास कल्याण बोर्ड भारत सरकार सामाजिक अधिकारिता मंत्रालय के सदस्य भरत भाई पटनी एवं प्रवीन गुघे एवं एवं परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र लोधी, डा बीके लोधी ने राज्यपाल को अवगत कराते हुए कहा कि,विमुक्त घुमंतू जनजाति समुदाय कल्याण बोर्ड का गठन एवं डीएनडी जातियों की जिले की प्रतिबंध समाप्त कर पूरे प्रदेश में जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की एवं विमुक्त जनजाति जातियों की समस्या के निस्तारण हेतु विमुक्त घुमंतू जन जाति समस्या निस्तारण समिति बनाई जाए।

प्रदेश कार्यवाहक कैलाश नाथ निषाद ने बताया,जिला अधिकारी की अध्यक्षता में समिति में डीएनटी समुदाय के प्रतिनिधियों को भी रखा जाए। जिससे डीएनटी समाज की समस्याओं का निस्तारण हो सके। जैसे उनके आवास की समस्या शिक्षा की समस्या उनके खिलाफ अत्याचार एवं रोजगार आदि समस्याओं का निस्तारण किया जाए।

उन्होंने बताया,कल्याण बोर्ड द्वारा योजनाओं जो प्रस्तावित है उनको जब तक प्रमाण पत्र नहीं बनेंगे, तब तक वह लाभ से डीएमटी सामुदायिक लोग वंचित रहेंगे। इसलिए उनको प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग बोर्ड के सदस्य प्रवीण के एवं भरत भाई पटनी ने प्रमुख सचिव समाज कल्याण हरिओम के सामने रखी। प्रतिनिधि मंडल में राजेंद्र निषाद संतोष सिंह पाल हरबंस सिंह गया प्रसाद धुरिया रामखेलावन लोधी अरुण शर्मा बब्बन राजभर जितेंद्र निषाद राम चीज निषाद सुभाष निषाद उर्मिला वर्मा शिव कुमारी देवी सद्दीक अख्वी डी आर वर्मा तीन दर्जन प्रतिनिधित्व उपस्थित रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top