कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाया “आधार फाउंडेशन”  जीत प्रताप सिंह

कानपुर गंगागंज, अकबरपुर (उत्तर प्रदेश), 15 जुलाई 2025
आज अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के गंगागंज में “आधार फाउंडेशन” द्वारा एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंद बच्चों को खिलौने, कपड़े, जूते, किताबें और खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता श्री जीत प्रताप सिंह रहे, जिन्होंने बच्चों को सामग्री सौंपते हुए कहा कि“इस आयोजन का उद्देश्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि इन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना है।”

कार्यक्रम में संस्था के स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया, जिससे आयोजन न केवल सफल रहा, बल्कि भावनात्मक रूप से भी सभी को जोड़ गया। बच्चों की खिलखिलाहट और प्रसन्नता ने उपस्थित सभी लोगों को आत्मिक संतोष का अनुभव कराया।

इस आयोजन में आधार फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री निखिल सिंह, उपाध्यक्ष श्री प्रतीक मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्री जयकिशन जयसवाल, श्री तुषार शुक्ला, समाजसेवी श्री ओम द्विवेदी और श्री सशिराज सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस तरह के कार्यक्रम समाज में सेवा, सहयोग और करुणा की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top