
कार्यकर्ताओं के सुझाव, समस्याओं और समाधान पर हुई विस्तृत चर्चा
लखनऊ, 18 जुलाई 2025
निषाद पार्टी ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए आज लखनऊ स्थित “विचार परिवर्तन सभागार”, विक्रमादित्य मार्ग-1 पर एक महत्वपूर्ण मंडलीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में सहारनपुर मंडल, चित्रकूट मंडल और कानपुर मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
कार्यशाला में ग्रामसभा, ब्लॉक, विधानसभा, जिला और मंडल स्तर के पार्टी पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य था—कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनना, उनके सुझावों को लेना और संगठनात्मक मजबूती हेतु योजनात्मक समाधान निकालना।
इस अवसर पर निषाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों और संकल्पों को पहुंचाएं।
प्रमुख बिंदु जो कार्यशाला में उठे:
सामाजिक न्याय के मुद्दों को चुनावी एजेंडे में प्रमुखता देना
मझवार, बिंद, केवट, कश्यप जैसे जलजीनवी समाज की एकता पर बल
युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में नेतृत्व की जिम्मेदारी देना
बूथ स्तर पर डेटा बेस तैयार करना और डिजिटल माध्यमों से प्रचार करना
कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि निषाद पार्टी 2027 में निर्णायक भूमिका में होगी और इसके लिए पूरे समाज को एकजुट होकर संगठित प्रयास करने होंगे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ:
“समाज की शक्ति, निषाद पार्टी की एकता—2027 का लक्ष्य, सामाजिक सत्ता की प्राप्त करके ही रहेगी।