कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से प्रदेश अध्यक्षNAF कैलाश नाथ निषाद ने की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ। आज 7 कालिदास मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी से उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री रमेश गौड़ कश्यप, राष्ट्रीय निषाद संघ (नेशनल एसोसिएशन ऑफ फिशरमेन) के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ निषाद, प्रदेश मंत्री सहकार भारती तथा उत्तरीय रेलवे, रेल मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य हरिश्चंद्र कश्यप जी ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर सामाजिक-राजनीतिक विषयों, विमुक्त एवं घुमंतु जातियों की समस्याओं तथा सहकार भारती के मत्स्य सहकारी प्रकोष्ठ व सहकारिता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने सभी प्रतिनिधियों का हाल-चाल जाना और सकारात्मक संवाद के माध्यम से समाजहित में सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top