कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

सांसद रमेश अवस्थी ने की उप राष्ट्रपति पद के एनडीए प्रत्याशी से मुलाकात

कानपुर, 4 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने आज महाराष्ट्र प्रदेश के राज भवन मुंबई में उप राष्ट्रपति पद के एनडीए प्रत्याशी सी पी राधाकृष्ण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने उन्हें आगामी चुनाव में जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी के नेतृत्व में एनडीए उम्मीदवार ऐतिहासिक विजय हासिल करेंगे।
सांसद अवस्थी ने कहा कि यह चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। एनडीए प्रत्याशी का व्यापक अनुभव और दूरदर्शी सोच देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में सहायक होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्ष चाहे जितनी नकारात्मक राजनीति करे, लेकिन जनता और जनप्रतिनिधियों का भरोसा एनडीए पर कायम है और निश्चित रूप से विजय का परचम लहराएगा।
भेंट के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने कानपुर सहित उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि उप राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बाद देश की संसदीय परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ करने में उनकी अहम भूमिका होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top