
कानपुर नगर।
कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह के पुलिस महानिदेशक (डीजी) पद पर पदोन्नत होने पर प्रशासनिक हलकों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह पदोन्नति उनके दीर्घ अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी में भी वे अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएंगे।
भेंट के दौरान प्रशासनिक समन्वय एवं जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


