कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

कानपुर में अभ्युदय योजना से प्रतियोगी छात्रों को बड़ा मौकाUPSC, UPPSC, SSC, JEE व NEET की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

कानपुर नगर।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जनपद कानपुर नगर के छात्रों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं—UPSC, UPPSC, SSC, JEE एवं NEET—की निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी बीरपाल ने बताया कि सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए UPSC व UPPSC की कक्षाएं छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर में संचालित होंगी। वहीं SSC अभ्यर्थियों के लिए कक्षाएं डीबीएस कॉलेज, गोविंद नगर तथा राम सहाय राजकीय महाविद्यालय, बैरी शिवराजपुर में आयोजित की जाएंगी। इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं (JEE/NEET) की तैयारी के लिए कक्षाएं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, कल्याणपुर में चलेंगी।
उन्होंने जानकारी दी कि सभी कक्षाओं का संचालन 1 जुलाई 2026 से प्रस्तावित है।
कौन कर सकता है आवेदन?
UPSC/UPPSC: स्नातक एवं अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं
SSC: इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी
JEE/NEET: इंटरमीडिएट अध्ययनरत या उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन (कमरा संख्या-23), कानपुर नगर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज—दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र एवं शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति—संलग्न कर 30 मई 2026 तक जमा करना अनिवार्य है।
गरीब व मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर
यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top