कश्यप सन्देश

17 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

सहकार भारती मत्स्य प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न, समितियों की समस्याओं पर हुआ मंथन

​लखनऊ, 16 मई 2026: हज़रतगंज स्थित दारुल सफा विधायक निवास के सहकार भारती कार्यालय (100 बी) में आज मत्स्य सहकारी प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी 9 और 10 जुलाई को होने वाली सहकार भारती मत्स्य प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
​राष्ट्रीय बैठक को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों के आवागमन, भोजन व्यवस्था और बैठक स्थल जैसे मुख्य विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए प्रकोष्ठ के विभिन्न पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
​इस अवसर पर श्री कैलाश नाथ निषाद (प्रदेश मंत्री व राष्ट्रीय प्रभारी – उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार मत्स्य सहकारी प्रकोष्ठ) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ही प्रदेश संयोजक अभिनव कश्यप, सहसंयोजक हरबंस सिंह, शिवम कश्यप, राजू कश्यप, किशोरी प्रसाद रैकवार और प्रदेश व जिलों के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
​बैठक के दौरान ‘प्राथमिक मत्स्य जीवी सहकारी समितियों’ की विभिन्न समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। समितियों के पट्टा और लगान संबंधी दिक्कतों को लेकर शासन को एक ज्ञापन सौंपने का निर्णय भी लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top