कश्यप सन्देश

7 May 2026

ट्रेंडिंग

गौड़ गद्दा दुकान में घुसकर दबाया गला, जेब से नकदी छिना पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

कानपुर दक्षिण क्षेत्र थाना किदवई नगर के जूही डिपो निवासी शिवकुमार ने पड़ोसियों पर दुकान में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना किदवई नगर में तहरीर देकर बताया कि 4 मई 2026 को गद्दा रखने को लेकर पड़ोसी राजकुमार शुक्ला उर्फ राजू, देवांश शुक्ला उर्फ शिवा और कृपा शंकर शुक्ला उर्फ भर्रागुरु से विवाद हुआ था। आरोप है कि कुछ देर बाद तीनों लोग गाली-गलौज करते हुए दुकान में घुस आए और शिवकुमार का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान जेब में रखे 250-300 रुपये भी निकाल लिए गए। दुकान पर मौजूद सेल्समैन राहुल शुक्ला ने बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। शोर सुनकर राहगीरों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top