कश्यप सन्देश

11 May 2026

ट्रेंडिंग

गद्दा कारोबारी ने डीसीपी साउथ से लगाई न्याय की गुहार, कार्रवाई न होने पर बढ़ा आक्रोश

            पीड़ित शिवकुमार गद्दा ब्यापारी

कानपुर दक्षिण जोन के DCP (पुलिस उपायुक्त) दीपेन्द्र नाथ चौधरी से पड़ित शिवकुमार ने घटना की न्याय की गुहार लगाई।  पुलिस उपायुक्त दक्षिण जोन में जन-सुनवाई व कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है  उन्होंने अति शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है

कानपुर थाना किदवई नगर क्षेत्र के जूही डिपो निवासी गद्दा कारोबारी शिवकुमार ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए डीसीपी साउथ से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि जानलेवा हमले, मारपीट और नकदी छीनने की घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
शिवकुमार के अनुसार 4 मई 2026 को दुकान के बाहर गद्दा रखने को लेकर पड़ोसियों राजकुमार शुक्ला उर्फ राजू, देवांश शुक्ला उर्फ शिवा और कृपा शंकर शुक्ला उर्फ भर्रागुरु से विवाद हुआ था। आरोप है कि कुछ देर बाद तीनों लोग उनकी दुकान में जबरन घुस आए और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान जेब में रखे 250 से 300 रुपये भी निकाल लिए गए। बीच-बचाव करने आए सेल्समैन राहुल शुक्ला के साथ भी मारपीट की गई।
पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस द्वारा कांशीराम अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा गले का एक्स-रे भी हुआ, जिसमें चोट के निशान सामने आए हैं। इसके बावजूद अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
शिवकुमार का आरोप है कि चौकी प्रभारी की ओर से तहरीर बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले में दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की शिकायत पुलिस को दी है और कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने डीसीपी साउथ से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top