
चित्रकूट। वीर एकलव्य कर्मचारी अधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष शिवकुमार द्वारा आयोजित रामायण कीर्तन एवं आमंत्रण कार्यक्रम में संगठन के जिले भर के सम्मानित पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम बरुआ राजापुर में सम्पन्न हुआ, जहां समाज के सामाजिक, शैक्षिक एवं संगठनात्मक विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन राजापुर में कराने पर सहमति बनी। उपस्थित पदाधिकारियों ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए युवाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


