
नई दिल्ली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखते हुए एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।
राहुल गांधी ने कहा कि स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक सिद्धांतों, संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित नेहरू जी का दूरदर्शी नेतृत्व आज भी देशवासियों को मार्गदर्शन देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में नेहरू जी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।
पुण्यतिथि के अवसर पर देशभर में विभिन्न स्थानों पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके योगदान को याद किया गया।


