कश्यप सन्देश

28 May 2026

ट्रेंडिंग

पर्यटन विकास में नदियों-झीलों को जोड़ने की मंत्री से की मांग -कैलाश नाथ निषाद

राष्ट्रीय निषाद संघ (NAF)के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से की मुलाकात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी आवास पर राष्ट्रीय निषाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में पर्यटन विकास को नई दिशा देने के साथ नदियों, झीलों और तालाबों को पर्यटन से जोड़ने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय निषाद संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ निषाद ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नदियां, झीलें और तालाब पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय रोजगार और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत कर सकते हैं।
मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय निषाद संघ के प्रदेश सचिव विक्रम सिंह कश्यप भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री के सामने समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। मंत्री जयवीर सिंह ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार पर्यटन के विकास के साथ जल स्रोतों के संरक्षण और उन्हें पर्यटन से जोड़ने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।
इस मुलाकात को निषाद समाज और प्रदेश के पर्यटन विकास की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top