कश्यप सन्देश

25 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

भारी संख्या में बहुजन समाज पार्टी 43 कानपुर  लोकसाभ प्रत्याशी कुलदीपभदौरिया ने कार्यकर्ताओं संग नामांकन कराया।

बहुजन समाज पार्टी से 43लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप भदोरिया ने कार्यकर्ताओं कीभारी तादात में कार्यकर्ताओं संघ कानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन कराया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर काम करने वाली पार्टी है कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हम लोग दिल्ली पहुंचकर बहन मायावती जी के निर्देशन में एक नई इबादत की शुरुआत करेंगे एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाहरी प्रत्याशी को उतारा है क्या कानपुर मैं प्रत्याशी नहीं मिल रहे थे या यहां के लोग मर गए थे जो बाहरी प्रत्याशी को उतारा है कानपुर की जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। जनता ने वोट की चोट देकर इस बार हाथी चुनाव चिन्ह निशान पर अपना भारी योगदान देगी कानपुर के सर्वांगीण विकास के लिए यह बदलाव बहुत जरूरी है। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ राजनेता बी अंबेडकर,जिला अध्यक्ष राजकुमार कप्तान, जिला प्रभारी पंकज जगत, हरि नारायण कुशवाहा ,राम नारायण निषाद, अवधेश निषाद ,अनिल शाक्य, रमाशंकर कुरील पूर्व अध्यक्ष,आदि भारी तादाद में कार्यकर्ता और उनके शुभ चिंतक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top