कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

बहुजन मुक्ति पार्टी(बीएमपी) से कानपुर लोकसभा 43 के प्रत्याशी मनोज भटनागर वाल्मीकि ने नामांकन किया।

आज कलेक्ट्रेट परिसर में बहुजन मुक्ति पार्टी बीएमपी से 43 कानपुर लोकसभा के प्रत्याशी मनोज भटनागर बाल्मीकि ने भारी संख्या में कार्यकर्ताओं संग नामांकन दाखिल किया। और उन्होंने कहा कि बहुजन मुक्ति पार्टी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता के बताए हुए मार्गों पर चलकर कैडर को प्राथमिकता देते हुए जनता की भलाई के कार्य करेंगे ।जो दलित शोषित वंचित समाज के लोग हैं उनके साथ सभी आजतक सभी पार्टियों ने सिर्फ छलावा ही किया हैं और सिर्फ राजनीतिक रोटियां ही सेकी हैं आज जनता परेशान है महंगाई को लेकर बेरोजगारी को लेकर देश का किसान परेशान है उद्योग धंधे काम होते जा रहे हैं शिक्षा और स्वास्थ्य महंगा होता जा रहा है एक आम गरीब परिवार का बच्चा हायर एजुकेशन कैसे प्राप्त कर पाएगा।कानपुर नगर में जितने भी प्राइमरी बेसिक सरकारी विद्यालय हैं उनकी तो बहुत बुरा हाल है। वहां के अध्यापको से पढ़ाने का कार्य काम अपितु अन्य कार्यअधिक लिए जाते हैं जिसे शिक्षा का स्तर भी गिरावट की ओर बढ़ता जा रहा है। कानपुर वैसे तो उद्योग नगरी कही जाती है परंतु यहां की मिले कल कारखाने बंद है जिससे एक बहुत बड़ा तबका भुखमरी के कगार पर पहुंच रहा है। नामांकन जुलूस में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top