कश्यप सन्देश

20 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

पूर्वांचल राज्य की स्थापना: केवट रामधनी बिंद,राष्ट्रीय अध्यक्ष,भाारतीय मानव समाज पार्टी

जौनपुर, 10 सितंबर 2024: भाारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिंद एवं राष्ट्रीय उदय पार्टी, भागीदारी न्याय मोर्चा के सदस्यों ने जौनपुर जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मांग पत्र में निम्नलिखित मुद्दे उठाए गए:

  1. पूर्वांचल राज्य की स्थापना: उत्तर प्रदेश के विशाल आकार के कारण विकास कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होती हैं और अपराधों की घटनाएं जैसे कि हत्या, लूटपाट, बलात्कार बढ़ती जा रही हैं। पार्टी ने पूर्वांचल राज्य की स्थापना की मांग की है, ताकि इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ें और विकास कार्यों को गति मिल सके।
  2. अति पिछड़े समाज की 17 जातियों का विकास: ओबीसी वर्ग के 27% आरक्षण के बावजूद, इनमें से केवल एक या दो जातियों को ही लाभ मिला है, जबकि 17 अति पिछड़ी जातियां आज भी सिर्फ राजनीतिक वोट बैंक बनकर रह गई हैं। भाारतीय मानव समाज पार्टी ने मांग की कि सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू किया जाए, जिससे इन अति पिछड़ी जातियों को समुचित लाभ मिल सके और उनका समग्र विकास हो सके।
  3. सहारा साइन ग्रुप और पल्स जैसी कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी: आम जनता ने अपने भविष्य के लिए अपनी गाढ़ी कमाई इन कंपनियों में निवेश की, लेकिन ये कंपनियां जनता का पैसा लेकर भाग गई हैं। पार्टी ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि गरीब जनता का पैसा वापस दिलाया जाए, ताकि उनके जीवन में खुशहाली लौट सके।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अच्छेलाल बिंद, जिला अध्यक्ष जीतलाल निषाद, रामाश्रय बिंद, गौतम बिंद, सुनील बिंद, बबलू बिंद, बबलू पाल, भईया लाल बिंद, राकेश शर्मा सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में इन मांगों को लेकर सरकार से सकारात्मक कदम उठाने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top