कश्यप सन्देश

26 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

मंत्री रामकेश निषाद ने किया केन नहर का शिलान्यास,होगें तीन दर्जन गांवों के हजारों किसान खुशहाल

लेखराम निषाद,ब्यूरो इंचार्ज,मंडल चित्रकूट,कश्यप संदेश

बांदा विधानसभा 232 के विधायक श्री रामकेश निषाद जी जल शक्ति राज्य मंत्री द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्र में केन नहर का शिलान्यास करते हुए क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है क्षेत्र में नहर निकल जाने से तीन दर्जन गांवों के किसानों का फायदा होगा क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा हैबांदा जनपद में हो रहे विकास को गति देने के लिए माननीय विधायक श्री रामकेश निषाद जी द्वारा लगातार उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी से रूबरू मिलकर विकास की गति दे रहे हैं नहर निकल जाने से तिंदवारी ब्लाक के दर्जनों गांवों को भारी लाभ होगा इस मौके पर तिंदवारी ब्लाक प्रमुख साहब दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे और क्षेत्र की जनता में खुशहाली की लहर दौड़ गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top