कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

कानपुर में 5 अप्रेल को महाराजा निषाद राजएवं महर्षि कश्यप जयंती मनाये जाने पर चर्चा

कानपुर नवाबगंज क्षेत्र आज 23 फरवरी दिन रविवार एकलव्य जन कल्याण महासभा के तत्वाधान में यह एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रही, जिसमें महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषादराज गुहा जयंती के भव्य आयोजन पर चर्चा हुई। कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में हुई इस बैठक में प्रमुख सामाजिक साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक के प्रमुख बिंदु:

  1. मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि चयन: इस पर विचार किया गया कि समाज के प्रभावशाली और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए।
  2. कार्यक्रम की भव्यता: आयोजन को अधिक प्रभावशाली और व्यापक बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई।3. संगठनात्मक एकता: निषाद समाज के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय पर जोर दिया गया।
    उपस्थित प्रमुख लोग:
    श्री सुखलाल निषाद (समिति अध्यक्ष), रमेश वर्मा, एडवोकेट श्रवण निषाद, रामनारायण निषाद, देवी प्रसाद निषाद, एड. नीरज निषाद, सिपाही लाल निषाद, एड. राजकुमार निषाद, राम सजीवन लाला, प्रमोद गौड़िया, राजकुमार निषाद सहित कई गणमान्य लोग इस बैठक में उपस्थित रहे।
    महत्व:
    यह आयोजन निषाद समाज के गौरवशाली इतिहास और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। साथ ही, इससे समाज में एकजुटता बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ी को अपनी परंपराओं एवं महापुरुषों के योगदान से अवगत कराया जा सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top